27.6 C
Chhattisgarh
Sunday, October 25, 2026

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने बृजमोहन अग्रवाल का मंत्री पद से इस्तीफा किया मंजूर

रायपुर, 22 जून 2024/ राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सलाह पर बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून 2024 को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून 2024 को ही इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि बृजमोहन अग्रवाल ने 19 जून को ही राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। ज्ञातव्य है कि श्री बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा निर्वाचन 2024 में रायपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

Latest news
Related news