30.4 C
Chhattisgarh
Monday, April 21, 2025

उत्तम ओड़िसा के लिए भाजपा को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन: केदार कश्यप

ओडीसा। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। आज ग्राम कार्राबाहर विधानसभा तलसरा जिला सुंदरगढ़ राज्य ओडिशा में आज विधायक प्रत्याशी भवानी शंकर भोई एवं सांसद प्रत्याशी जोएल उरांव के लिए मंत्री केदार कश्यप ने आज सर्व समाज के लोगों के बीच में भाजपा के लिए प्रचार कर विजय बनाने के लिए निवेदन किया।

उन्होंने कहा वे ओड़िसा के अलग अलग क्षेत्रों में जा रहे है इस दौरान उन्होंने उत्तम ओड़िसा के लिए भाजपा को भरपूर समर्थन मिलने की बात की। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ओड़िसा के नवीन पटनायक सरकार ने पिछले 25 वर्षों में भ्रष्टाचार के अलावा कोई और काम नहीं किया। खनिज संसाधनों से भारत की सबसे धनी राज्य होने के बाउजूद ओड़िसा की जनता को गरीब बनाएं रखा। एक तरफ पटनायक परिवार हवाई जहाज में चलती है तो दूसरी तरह आम जनता के चलने के लिए अच्छी सड़क भी नही दे सके।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में आदिवासियों के लिए कई कार्य किए है इसलिए ओड़िसा की जनता इस बार पूरी तरह बदलाव के मूड में है।

Latest news
Related news