25.2 C
Chhattisgarh
Saturday, July 27, 2024

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में 80 सरपंच, पंच सहित 16 सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में 80 सरपंच, पंच सहित 1597 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राजिम में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी कांग्रेसियों को बीजेपी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण ने कहा कि कई कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। सभी लोगों ने मोदी जी पर भरोसा जताया है। सभी ने यह माना कांग्रेस अब राष्ट्र हित में कोई योगदान नहीं दे पा रही।

वहीं किरण सिंहदेव ने भूपेश बघेल के राजनांदगांव लोकसभा सीट से भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बयान पर कहा कि वो दुर्ग छोड़कर राजनांदगांव से क्यों चुनाव लड़ रहे हैं, वो दावे तो विधानसभा चुनाव में भी 75 पार के किया करते थे, क्या हुआ वो सबके सामने है।

इस दौरान किरण सिंहदेव ने भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि महादेव सट्टा ऐप से कांग्रेस का नाम शुरू से जुड़ा है । भूपेश बघेल जी का नाम पहले ही पूर्वार्ति कांग्रेस सरकार में सामने आ चुका था। एक एजेंसी जांच कर रही है। उनको जांच का सामना करना चाहिए।

इस दौरान प्रवेश कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, महासमुन्द लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक मोतीलाल साहू, रोहित साहू, भावना बोहरा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, संध्या परगनिया, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest news
Related news