23.8 C
Chhattisgarh
Friday, September 11, 2026

भाजपा का सदस्यता अभियान,,, संजय श्रीवास्तव पहुंचे उत्तर विधानसभा ,,,, सैकड़ों सदस्य बनाए 

रायपुर। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव आज रायपुर की उत्तर विधानसभा पहुंचे जहां उनके नेतृत्व में सैकड़ों लोगो ने सदस्यता ली।संजय श्रीवास्तव ने बताया की सदस्यता अभियान को लेकर लोगो में भारी उत्साह देखा जा रहा है ।

जनता मोदी जी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों से बेहद उत्साहित है साथ ही विष्णुदेव साय सरकार ने महज कुछ महीनो में ही जो सुशासन छत्तीसगढ़ में लाने का कार्य किया है लोग उसकी सराहना करते हुए भाजपा पर ही विश्वास कर रहे है और सदस्य बनकर राष्ट्रहित के कार्यों में अपनी सहभागिता हेतु उत्साहित है।उत्तर विधानसभा के बूथ नंबर 110 में उन्होंने लोगो से मुलाकात की सैकड़ों लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान सुमन राम प्रजापति,अनूप खेलकर,कमलेश राजपूत,रामदास मानिकपुरी,अरुण विश्वास सहित कार्यकर्तागण माजूद रहे।

Latest news
Related news