27.1 C
Chhattisgarh
Saturday, October 31, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेले, विधायक देवेंद्र यादव सहित आईपीएस अफसरों के यहां सीबीआई की करवाई,,, विरोध में कांग्रेस आज करेगी प्रदर्शन

भिलाई । 27 मार्च 2025। महादेव सट्टा मामले में सीबीआई ने प्रदेश के कई स्थानों में छापेमारी की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव सहित 4 आईपीएस अफसरों के यहां भी छापे मारी की गई। छापेमारी की करवाई के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया कर्मियों को बताया कि सीबीआई उनके तीन मोबाइल और घर के जमीन जायदाद के दस्तावेज साथ लेकर गई है।

छत्तीसगढ़ में सीबीआई ने डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे की कार्यवाही को अंजाम दिया। सीबीआई की टीम राज्य के रायपुर दुर्ग भिलाई में सत्रह से अधिक जगहों पर दबिश देकर जांच कार्यवाही कर रही है। जिन परिसरों में सीबीआई की कार्यवाही जारी है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 04 आईपीएस पूर्व आईएएस, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी शामिल थे।

सीबीआई की इस कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन की घोषणा की है।

Latest news
Related news