30.9 C
Chhattisgarh
Saturday, April 25, 2026

छत्तीसगढ़ भाजपा के उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव “अटल भूषण सम्मान 2025” से सम्मानित,,,सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय घर वापसी अभियान प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “अटल भूषण सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री जूदेव को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री साय ने कहा कि आपके नेतृत्व में घर वापसी अभियान ने लोगों को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़कर सनातन धर्म की रक्षा में ऐतिहासिक योगदान दिया। आपका समर्पण सनातन की शाश्वत धारा को और सशक्त करता है।

Latest news
Related news