35.6 C
Chhattisgarh
Friday, March 14, 2025

मुख्यमंत्री निवास में मना नगरीय निकाय चुनाव में जीत का जश्न, सीएम साय भी हुए शामिल

रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर क्षेत्र के विजयी 15 पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ सीएम हाउस पहुंचकर जीत का जश्न मनाया और मुख्यमंत्री श्री साय से आशीर्वाद लेते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सीएम साय ने पुरंदर मिश्रा सहित सभी विजयी पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को शानदार विजय पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी व उत्साहवर्धन किया। श्री साय ने कहा कि आप सभी की मेहनत और हमारी सरकार के सुशासन से भाजपा को प्रचंड विजय मिली है। जनता ने आप सभी को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा है, इसलिए उनकी मांगों और समस्याओं का निराकरण करना आपकी जिम्मेदारी है। आप सभी जनसेवा में सदैव तत्पर रहें, निश्चित ही जनता का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। आप सभी को पुनः बधाई।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक म्हस्के जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अमित चिमनानी जी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest news
Related news