29.7 C
Chhattisgarh
Saturday, April 19, 2025

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर दिल्ली में हुई बैठक ,,,,छत्तीसगढ़ में एक माह चलेगा संगठन चुनाव

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में संगठन पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, पूर्व मंत्री व विधायक लता उसेंडी शामिल हुई।

सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने सदस्यता की विस्तार से जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक इस समय देश में करीब 11 करोड़ 96 लाख 16392 सदस्य भाजपा के बन चुके हैं। इसके साथ ही 7 लाख 8 हजार 29 सक्रिय सदस्यों की संख्या है। बैठक में महामंत्री दुष्यंत गौतम व राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी डॉ. के लक्ष्मण ने अपने विचार रखें।

प्रदेश में एक माह चलेगा संगठन चुनाव – संजय श्रीवास्तव

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश संगठन चुनाव 1 से 15 तक मंडल स्तर व 15 से 30 दिसंबर तक जिला स्तर पर चुनाव होगा। इसके साथ 30 नवंबर को संगठन चुनाव को लेकर बैठक होगी, इसके साथ ही बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 53 लाख सदस्य भाजपा की बन चुके हैं। सक्रिय सदस्यों की संख्या करीब 52110 है। बैठक में संगठन चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख, पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, चंपादेवी पावले सहित सदस्यता अभियान के पदाधिकारी मौजूद थे।

Latest news
Related news