43.2 C
Chhattisgarh
Saturday, April 25, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय में फिर खुलेगा सहायता केंद्र, कार्यकर्ताओं और आमजनता की समस्याओं का होगा निराकरण – संजय श्रीवास्तव 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए सहायता केन्द्र की पुनः शुरुआत की जा रही है। सहायता केंद्र प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सहायता में 4 जुलाई को मंत्री लखनलाल देवांगन एवं प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा, 5 जुलाई को मंत्री दयालदास बघेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, 8 जुलाई को उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, 9 जुलाई को मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं प्रदेश महामंत्री रामजी भारती कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की समस्याओं का निराकरण करने मौजूद रहेंगे।

सहायता केंद्र प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सहायता के माध्यम से प्रदेश के मंत्री गण भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे। सहायता केंद्र में कार्यकर्ताओं एवं आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मौजूद रहेंगे। सहायता केंद्र में लोगों के समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और शिकायत दर्ज किया जायेगा।

Latest news
Related news