22.2 C
Chhattisgarh
Friday, October 30, 2026

सीएम विष्णुदेव साय ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 05 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को चार दिवसीय छठ महापर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा 5 नवम्बर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ में सूर्य उपासना और छठी मईया के पूजन का यह पर्व आगामी 4 दिनों तक धूमधाम से मनाया जायगा। नहाय-खाय के साथ शुरू होकर यह पर्व खरना, संध्या अर्घ्य, प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ समाप्त होगा । उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना करते हुए कहा है कि छठ पर्व सब के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Latest news
Related news