17.7 C
Chhattisgarh
Sunday, October 25, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में हुए शामिल

रायपुर. 9 जुलाई 2024. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित अंत्योदय भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना, सचिव सुश्री विनी महाजन, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

Latest news
Related news