22.6 C
Chhattisgarh
Wednesday, October 28, 2026

राज्यपाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना,,, बालाजी से देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ राज्यपाल रमेन डेका ने कल तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल को मंदिर प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी सहित राज्यपाल के परिजन उपस्थित रहे।

Latest news
Related news