28.5 C
Chhattisgarh
Tuesday, October 27, 2026

विजन डाक्यूमेंट संबंधी स्टेयरिंग कमेटी की बैठक ,,,,विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश

रायपुर 27 मई 2024/ अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 डाक्यूमेंट हेतु गठित स्टेयरिंग कमेटी की दूसरी बैठक राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की सह अध्यक्षता में राज्य नीति आयोग में आयोजित की गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ 2047 विजन डाक्यूमेंट तैयार किए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव धर्मस्व विभाग श्री सुब्रत साहू, गृह एवं जेल श्री मनोज पिंगुआ और वन एवं जलवायु परिवर्तन श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिवद्वय श्री पी. दयानंद और श्री बसवराजू एस. सहित सभी विभागों के भारसाधक सचिव, विभागाध्यक्ष, राज्य नीति आयोग के सलाहकार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विभागों के प्रमुख अधिकारियों को विजन डाक्यूमेंट तैयार करने तेजी से कार्य करने निर्देशित किया गया।

Latest news
Related news