18.4 C
Chhattisgarh
Friday, February 20, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार का बजट 3 मार्च को,,, वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे बजट पेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का 2025-26 का अनुमानित बजट 3 मार्च को वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी पेश करेंगे। बजट भाषण रायपुर दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से सीधे प्रसारित किया जायेगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने यह जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधान सभा का पंचम सत्र (बजट सत्र) 24 फरवरी से 21 मार्च तक आहूत किया गया है। इस सत्र में कुल 17 बैठकें प्रस्तावित है। सत्र की शुरूआत 24 फरवरी को पूर्वान्ह 11.05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर सभा में चर्चा 27 फरवरी एवं 28 फरवरी को होगी। राज्यपाल के अभिभाषण का दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से सीधा प्रसारण किया जायेगा।

Latest news
Related news