विशेष रिपोर्ट
रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई ने जिन लोगों के यहां छापे की कार्रवाई की है, उन लोगों को साफ तौर पर निर्देशित किया है कि वे पूछताछ के लिए जरूरत पड़ने पर सीबीआई कार्यालय उपस्थित हों। साथ ही उन्हें बगैर जानकारी दिए अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जाने के निर्देश भी दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के अफसरों ने छापे की कार्रवाई के दौरान चारों आईपीएस अफसरों से कार्रवाई के दौरान उनके घरों में प्रारंभिक पूछताछ की है।
प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर सीबीआई के पूछताछ के आधार पर सीबीआई के अफसर आईपीएस अफसरों को अलग-अलग तिथियों में पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय बुलाएगी। ताकि महादेव सट्टा मामले में संलिप्त सभी चेहरों को बेनकाब किया जा सके। वही दूसरी ओर एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी के रायपुर राजनांदगांव और डोंगरगांव स्थित मकानों को बुधवार को सीबीआई ने खोला। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही सीबीआई छापे की कार्रवाई को लेकर बड़े खुलासे कर सकती है।
सीबीआई ने ईओडब्लू द्वारा कोर्ट में पेश चालान की कॉपी का अध्ययन करने के बाद और जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के बाद ही छापे की कार्रवाई की है। छापे में सीबीआई ने ईओडब्लू द्वारा कोर्ट में पेश कुछ पार्ट को ही शामिल किया है, इस लिहाज से सीबीआई के अफसर जेल में बंद महादेव सट्टा एप के आरोपियों की आने वाले दिनों में कोर्ट से रिमांड हासिल कर अलग से पूछताछ कर सकते हैं।
अधिकारियों के पैतृक गांव भी जाएगी सीबीआई
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, जिन अफसरों के ठिकानों में बुधवार को छापे की कार्रवाई की गई, उनकी पोस्टिंग भले ही छत्तीसगढ़ में है, लेकिन वे मूल निवासी किसी दूसरे राज्य के हैं। ऐसे में सीबीआई की टीम संबंधितों के पैतृक गांव जाकर उनकी संपत्तियों की जांच करेगी। साथ ही सट्टा एप से जुड़े लिंक के बारे में जानकारी जुटाएगी। इसके साथ ही भोपाल, दिल्ली, कोलकाता में की गई छापे की कार्रवाई को सीबीआई के अफसर एक दूसरे के साथ साझा करेंगे। साथ ही पांच साल पूर्व की चल-अचल संपत्तियों की जांच करेंगे।
ऐसे पहुंचता था कमीशन, ईडी की जांच रिपोर्ट से हुआ था खुलासा
महादेव सट्टा एप की कमीशन रकम संबंधितों तक कैसे पहुंचती थी, ईडी की जांच रिपोर्ट में उसका उल्लेख कुछ इस तरह से है।
■सौम्या चौरसिया – राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर मनीष उपाध्याय
■ डॉ. सूरज कुमार कश्यप मुख्यमंत्री के तत्कालीन ओएसडी – प्रशांत त्रिपाठी, राहुल उप्पल, रोहित उप्पल
■ अभिषेक माहेश्वरी एएसपी (इंटेलिजेंस) रायपुर कांस्टेबल संदीप दीक्षित, राहुल
■उप्पल, रोहित उप्पल, प्रशांत त्रिपाठी
■संजय ध्रुव – एएसपी दुर्ग- कांस्टेबल भीम यादव
■अभिषेक पल्लव – एसपी दुर्ग कांस्टेबल भीम यादव
■प्रशांत अग्रवाल – एसएसपी रायपुर – एस. साहू
■आरिफ शेख – आईजी रायपुर अभिषेक माहेश्वरी
#आनंद छाबड़ा_ आईजी रायपुर
अभिषेक माहेश्वरी
■विजय भाटिया – कारोबारी रोहित उप्पल, राहुल उप्पल
