17.3 C
Chhattisgarh
Monday, February 2, 2026

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी, तस्वीर है खुशी की, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम की

रायपुर 10मार्च। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत आज 70 लाख महिलाओं के खाते में 1 हजार की सहायता राशि जारी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चवली जुड़े। पीएम मोदी ने महिलाओं के खाते में आज पहली किश्त की राशि जारी की।

कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया है। जिसमें सीएम विष्णुदेव साय , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित छत्तीसगढ़ के मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची। महिलाओं की खुशी उनके चेहरे में दिखाई दे रही थी।

Latest news
Related news