26.6 C
Chhattisgarh
Sunday, November 1, 2026

वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री देवांगन 23 अगस्त को खैरागढ़ के दौरे पर

रायपुर, 22 अगस्त 2024/ वाणिज्य, उद्योग, श्रम और खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन 23 अगस्त को एक दिवसीय खैरागढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे कार द्वारा रायपुर से खैरागढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 01 बजे खैरागढ़ जिले के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे, तत्पश्चात् श्री देवांगन अपरान्ह 3.05 बजे कलेक्टर सभागृह में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे खैरागढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Latest news
Related news