37.7 C
Chhattisgarh
Friday, June 19, 2026

विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को 

रायपुर 10 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री होंगे विष्णु देव साय ।आज श्री साय को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। भाजपा की मैराथन बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि आदिवासी बहुल राज्य में छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री आदिवासी को बनाया जाए। श्री साय सांसद ,केंद्रीय मंत्री ,प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों पर रह कर काम कर चुके हैं। उन्हें सत्ता और संगठन दोनो में कार्य करने का अनुभव है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा। इसके लिए साइंस कॉलेज मैदान का चयन किया गया है। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है। Pmo से स्वीकृत का इंतजार है।

Latest news
Related news