24.9 C
Chhattisgarh
Thursday, March 19, 2026

रेलवे स्टेशन में कुलियों , वेंडर्स और सफाई कर्मियो को कम्बल वितरित

रायपुर 19 दिसंबर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रायपुर रेलवे स्टेशन पर ठंड से बचाव के लिए कुलियों (सहायक), वेंडर्स, सफाई कर्मियो, हमलों को कम्बल, स्टाल मेंबर्स को वितरित किए गए।

मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री राकेश सिंह के प्रयास से सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई रायपुर द्वारा निशुल्क 350 कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सिंधी काउंसिल श्री ललित जैसिंध, मुख्य स्टेशन प्रबंधक, रायपुर एन के साहू, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest news
Related news