29.7 C
Chhattisgarh
Sunday, October 25, 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे अंबिकापुर, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

 

रायपुर 08 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर में  सरगुजा अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा , उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी श्री रामप्रताप सिंह भी आये। इस दौरान एयरपोर्ट में कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक श्री राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधायक श्रीमती गोमती साय के साथ-साथ सरगुजा कमिश्नर श्री जी आर चुरेंद्र, आईजी श्री मोहित गर्ग,  कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपन, एसपी श्री सुनील कुमार , सीईओ जिला पंचायत  सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

Latest news
Related news