23.9 C
Chhattisgarh
Thursday, October 8, 2026

एम्स पहुंचकर कुम्हारी बस दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। दुर्ग के कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी की हुई बस दुर्घटना के घायल कर्मचारियों से आज AIIMS पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

सीएम साय ने चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों के समुचित ईलाज का प्रबंध करने को कहा और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर ईलाज के निर्देश दिए, साथ ही घायलों के परिजनों को उन्होंने कहा कि उन्हें चिकित्सा संबंधी फ़िक्र करने की आवश्यकता नहीं है।

Latest news
Related news