33.6 C
Chhattisgarh
Monday, March 23, 2026

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा ने आज रात मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की।

इस मुलाकात में दोनों के बीच न केवल समसामयिक विषयों पर बात हुई, वरन आसन्न लोकसभा चुनाव पर भी मंत्रणा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शाल और बस्तर की कलाकृति दे कर उनका सम्मान किया।

गौरतलब है कि प्रभात झा का छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की मीडिया से गहरा नाता रहा है। वे अविभाजित मध्य प्रदेश के भाजपा मीडिया प्रभारी रहे एवं बाद में मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाला। भाजपा के मुखपत्र “कमल सन्देश” के संपादक रहे श्री झा से मुख्यमंत्री ने कई पुराने अवसरों की स्मृतियां साझा की।

Latest news
Related news