19.3 C
Chhattisgarh
Monday, October 26, 2026

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी महाराज से सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश की सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद

 

रायपुर, 07 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद जी महाराज से रावांभाटा स्थित शंकराचार्य आश्रम में सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी जगद्गुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक और श्री मोतीलाल साहू भी उपस्थित रहे।

Latest news
Related news