28.2 C
Chhattisgarh
Friday, October 18, 2024

अंबिकापुर में पत्रकार के साथ भाजपाइयों के द्वारा की गई हाथापाई निंदनीय- धनंजय सिंह ठाकुर

 

रायपुर /9 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा पत्रकार के साथ की गई मारपीट की घटना का निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार बने अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और भाजपा नेताओं के सिर में सत्ता की गर्मी चढ़ गई है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी शुरू हो गई। अंबिकापुर में जी न्यूज़ के संवाददाता के साथ भाजपा कार्यकर्ता ने धक्का मुक्की किया।
इस घटना के पहले बस्तर जिले के बकावंड के राजनगर धान खरीदी केंद्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के साथ मारपीट और झूमा झटकी किया था जिसके चलते पत्रकार को गंभीर चोट आया था।प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता से किये वादों को पूरा करने से पीछे हट रही है और जनहित में जब पत्रकार सवाल पूछते हैं तब भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें डरा धमका कर मौन करना चाहते हैं। 15 साल के भाजपा शासन काल के दौरान भी यही गुंडागर्दी और अराजकता देखने को मिला था। अब इसकी शुरुआत भी हो गई है राज्य सरकार पत्रकारों पर हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

Latest news
Related news