25.2 C
Chhattisgarh
Saturday, July 27, 2024

भाजपा जनता को 40 वर्षो का हिसाब दे रायपुर लोकसभा के लिये क्या किया?

रायपुर/ 09 अप्रैल 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता को 40 वर्षों का हिसाब किताब बताना चाहिए. बीते 40 वर्ष से भाजपा के नेता रायपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और बृजमोहन अग्रवाल बीते 40 वर्ष से विधायक है. इन दोनों ने 40 वर्षो में रायपुर एवं लोकसभा क्षेत्र के लिए क्या काम किए हैं उसका हिसाब किताब देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इन 40 वर्षों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार भी रही है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार बनी है उसके बावजूद रायपुर लोकसभा क्षेत्र हमेशा पिछड़ा हुआ क्यों रहा है? बीते 5 वर्ष में रायपुर लोकसभा की जनता को समय पर ट्रेन नहीं मिल पाया है. केंद्र सरकार भी छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव करते रही है और भी कई केंद्र जनित समस्या रही है लेकिन भाजपा के सांसदों ने कभी रायपुर की समस्याओं को नहीं उठाया है। जनता उनको फिर मौका क्यो दे?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन करके भाजपा के 40 वर्षों का हिसाब किताब चुकता करेगी। इन 40 वर्षों में भाजपा के सांसदों ने रायपुर लोकसभा के क्षेत्र की जनता को सिर्फ गुमराह किया और धोखा दिया है।

 

Latest news
Related news