30.3 C
Chhattisgarh
Saturday, April 26, 2025

लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा झटका दिल्ली कांग्रेस प्रमुख ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

कांग्रेस में इस्तीफे का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। अब अरविंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में उन सभी बातों का जिक्र किया है, जिसके खिलाफ थे। उन्होंने ये भी बताया है कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) से गठबंधन के खिलाफ थे। वो अब किस पार्टी मे जायेंगे यह साफ नहीं है।

Latest news
Related news