18.6 C
Chhattisgarh
Tuesday, October 27, 2026

नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वच्छता कमांडो के मानदेय के लिए जारी किए 5.78 करोड़ रुपए

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने की राशि जारी

रायपुर. 13 फरवरी 2024. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता कमांडो के मानदेय के भुगतान के लिए विभाग द्वारा पांच करोड़ 78 लाख 77 हजार 560 रुपए की राशि जारी की गई है। संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज जारी इस राशि से प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में काम कर रहे स्वच्छता कमांडो को अक्टूबर-2023 से दिसम्बर-2023 तक लंबित तीन महीनों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

Latest news
Related news