29 C
Chhattisgarh
Thursday, October 15, 2026

दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने एटीएम एजेंसी की ली बैठक,,, सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने और सुरक्षा संबंधी दिए निर्देश

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले में चोरी, लूट, डकैती जैसे अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए जिले के सभी बड़े बैंकों के एटीएम में पैसा डालने वाली एजेंसी, चेस्ट वाहनों एवं आबकारी से संबंधित कर्मचारियों की बैठक पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में बैठक ली।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने सभी ATM मे पैसा डालने वाली एजेंसी के उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए जिसमें कार्यरत सभी कर्मचारियों को पुलिस वेरीफिकेशन कराना अनिवार्य रूप से कहा गया,चेस्ट वाहनों में उपस्थित सुरक्षा गार्ड एवं एटीएम में लगे गॉर्ड को अपने आर्म्स चेकिंग, लाइसेंस रेनवल समय-समय पर कराने के लिए निर्देशित किया एवं सुरक्षा संबंधी नियमित रूप से कंट्रोल रूम एवं नजदीकी थाने से कांटेक्ट बनाएं रखने के लिए कहा गया, सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के नियमावली का पालन करने हेतु आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया l

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर श्री सुखनंदन राठौर, एटीएम में पैसा ट्रांजिट करने वाली कंपनी CMS, EPS, HITACHI, चैक मैट जैसे मुख्य कंपनी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l

Latest news
Related news