21.4 C
Chhattisgarh
Thursday, October 29, 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का राजधानी के अस्पतालों में औचक निरीक्षण,,,अस्पतालों की सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों से की बात

रायपुर, 22 अगस्त 2024। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सुबह राजधानी रायपुर के कई अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने सबसे पहले मेडिकल कालेज हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने यहां मरीजों से बात की उन्हें मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसके बाद रायपुर पंडरी जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण कर यहां भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल जाना और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओ की जानकारी लेकर अन्य आवश्यक सुधारो के लिए सी एम एच ओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री जायसवाल ने इस दौरान मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल पुलिस लाइन टिकरापारा का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओ की जानकारी लेकर व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Latest news
Related news