29 C
Chhattisgarh
Thursday, October 15, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के संतों ने की सौजन्य भेंट

संगठन की विभिन्न मांगों के संबंध में सौंपा ज्ञापन

रायपुर, 11 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज यहां पहुना में छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के अध्यक्ष संत श्री रविकर साहेब के नेतृत्व में 20 से अधिक संतों ने सौजन्य मुलाकात की। संतों के प्रतिनिधि मंडल ने पूरे प्रदेश के 140 कबीर आश्रमों के संतों तथा प्रदेश के कबीर पंथ के अनुयायियों की ओर से मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

संतों के प्रतिनिधि मंडल में संत श्री घनश्याम साहेब मंदरौद, संत श्री बलवान साहेब, संत श्री पुराण साहेब, संत श्री क्षेमेंद्र साहेब, संत श्री पुनीत साहेब, संत श्री हेमेंद्र साहेब, संत श्री गुरुपालन साहेब, संत श्री घनश्याम साहेब गुल्लू, संत श्री शोधकर साहेब, संत श्री चिरंजीव साहेब, संत श्री रतन साहेब, संत श्री तुलसी साहेब, श्री भागवत दास, साध्वी भागबती साहेब, साध्वी सीमा, साध्वीसुप्रिया, साध्वी संतोषी आदि शामिल थीं।

Latest news
Related news