28.4 C
Chhattisgarh
Tuesday, August 11, 2026

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

दिल्ली 11 जनवरी। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी के पदाधिकारी जिला और ब्लॉक स्तर तक जा कर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं।

इसी कड़ी में पूर्व निगम पार्षद पृथ्वी सिंह राठौर ने नागलोई विधान सभा के ज्वलापुरी जे जे कॉलोनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पधाधिकारियो की एक बैठक ली। बैठक में नागलोई से निगम पार्षद मनदीप सिंह , उत्तरी पश्चिमी लोक सभा प्रभारी बघेल जी ,किराड़ी जिला कांग्रेस के एआईसीसी से प्रभारी मनोज कुमार पटेल ,युवा कांग्रेस दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष रण विजय लोचव , पूर्व निगम पार्षद महेंद्र यादव ,कृष्ण गहलोत, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कौशिक ,पीसीसी डेलीगेट बनबारी लाल उपाध्याय , चंद्र शेखर यादव सहित बडी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Latest news
Related news