22 C
Chhattisgarh
Saturday, October 24, 2026

कृषि मंत्री एक मार्च को जाएंगे अयोध्या धाम,प्रभु श्री राम लला का सपरिवार करेंगे दर्शन

रायपुर, 28 फरवरी 2024/ कृषि मंत्री राम विचार नेताम अयोध्या में प्रभु श्री राम लला का दर्शन कर जन्मदिन को अवस्मरणीय बनाने के लिए सपरिवार अयोध्या जाएंगे और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए प्रभु से आर्शीवाद लेंगे। उन्होंने कहा है हमारे आराध्य प्रभु श्री राम अयोध्या में 500 सालों बाद जन्म स्थान पर पुनः विराजमान हुए हैं। प्रभु श्री राम का ननिहाल होने के कारण छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए दोहरी खुशी का मौका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से हर भारतीय गौरान्वित हुआ है।

Latest news
Related news