29.7 C
Chhattisgarh
Tuesday, September 22, 2026

मारिया कोरिना मचाडो को नोबल शांति पुरस्कार ,,,, वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया,,, मारिया ने कहा-यह पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्पित  

वेनेजुएला। नोबेल पुरस्कार के लिए नाम का ऐलान कर दिया है गया है। नोबल शांति पुरस्कार 2025 वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। मारिया को यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और वहां शांति सदभाव का वातावरण बनाने के लिए दिया गया है। मारिया ने कहा है कि यह पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्पित है। मारिया के काम को एक बड़ा इनाम मिला है। उन्होंने देश के लोगों के बीच लोकतंत्र के अधिकारों को स्थापित करने का काम किया है। वह वर्तमान में वेनेजुएला में विपक्ष की नेता हैं।

कौन है मारिया…?

मारिया कोरिना मचाडो पेरिस्का का जन्म 7 अक्टूबर 1967 को हुआ था। वह 2011 से 2014 तक वेनेजुएला की राष्ट्रीय सभा की निर्वाचित सदस्य के रूप में कार्य किया। साल 2024 के चुनाव से पहले मचाडो विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं। देश में लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि है।

Latest news
Related news