22.3 C
Chhattisgarh
Thursday, October 22, 2026

प्रो.संजय द्विवेदी के साथ अर्चित जैन का पाडकास्ट प्रसारित,,,आरएसएस के सौ साल केंद्रित है संवाद

भोपाल। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी के साथ युवा पाडकास्टर अर्चित जैन का पाडकास्ट उनके यू-ट्यूब चैनल और सोशल मीडिया माध्यम पर प्रसारित किया गया है।

बंगलुरु में रहने वाले अर्चित जैन इन दिनों नामी- गिरामी हस्तियों से संवाद कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा, मध्यप्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री इंद्र सिंह परमार, विश्वास सारंग,गूगल एड्स के ग्लोबल डायरेक्टर राहुल जिंदल, गूगल के प्रिंसिपल साइंटिस्ट प्रतीक जैन, इंफोसिस के सीटीओ श्रीनिवास, आइएएस अधिकारी शोभित जैन से बातचीत की है, जो बहुत चर्चा में रही है।

पाडकास्ट की एडीटर हर्षा जैन ने बताया कि प्रो. संजय द्विवेदी के साथ हुई यह बातचीत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर उसके योगदान और प्रासंगिकता पर केंद्रित है। इसके अलावा कुंभ और सामयिक मुद्दों पर संवाद है।

Latest news
Related news