18.6 C
Chhattisgarh
Saturday, October 24, 2026

मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने किया आमंत्रित

रायपुर, 27 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल की रचना ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ भेंट की। प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री साय को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, उपाध्यक्ष श्री संदीप शुक्ला, प्रेस क्लब महासचिव श्री वैभव शिव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्री रमन हलवाई एवं संयुक्त सचिव द्वय सुश्री तृप्ति सोनी, श्री अरविन्द सोनवानी भी उपस्थित थे।

Latest news
Related news