21.8 C
Chhattisgarh
Saturday, October 31, 2026

13 वें अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड 2024 प्रतियोगिता का शुभारंभ 

रायपुर – 02 नवंबर 2024। एन.ई. इंस्टीट्यूट फुटबाल ग्राउंड, बिलासपुर में 13 वाँ अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ  मुख्य अतिथि मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब,दक्षिण पुर्व मध्य रेलवे द्वारा विशिष्ट अतिथि श्री मोहम्मद साकिब उपमहानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त,रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा बल सदस्यों की उपस्थिति में 11.10 बजे किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न रेलवे जोन के 15 कॉन्टिजेंट्स के 239 प्रतिभागियों द्वारा परेड प्रस्तुत किया गया। यह प्रतियोगिता 04 नवंबर तक चलेगी एवं इसमें चयनित टीम 16 नवंबर 2024 से दीमापुर, नागालैंड में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।

Latest news
Related news