24.2 C
Chhattisgarh
Tuesday, February 17, 2026

महाशिवरात्रि के अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में हुआ भोग वितरण, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

रायपुर । रायपुर रेल मंडल साइकिल स्टैंड के कर्मचारियों के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्टेशन में भोग वितरण का कार्यक्रम रखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

स्टेशन चौक स्थित साइकिल स्टैंड में हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर रेल कर्मचारियों के द्वारा भोग वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी भोग वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें हजारों रेल यात्रियों और आमजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वयक बीडी प्रसाद और अपर मंडल समन्वयक भीमराव बोदलकर ,मजदूर संघ के अध्यक्ष टाटा बाबूराव एससी एसटी संगठन से वाय के मौर्य , ओबीसी एसोसिएशन के प्रसाद राव, DRM ब्रांच वन के वाइस प्रेसिडेंट दीपक श्रीवास्तव,अखंड कर्मचारी संघ के मंडल पदाधिकारी अनिल सिंह और दुर्ग ब्रांच के कोषाध्यक्ष शेख शेरुद्दीन कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Latest news
Related news