28.9 C
Chhattisgarh
Wednesday, September 23, 2026

झारखंड से नकली नोट लेकर सरगुजा पहुंचा,,,एक लाख दो हजार के नकली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार,,, एसपी विजय अग्रवाल के नेतृत्व में हुई कार्यवाही

सरगुजा । जिला पुलिस ने अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत नकली नोट खपाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लाख दो हजार के नकली नोट जब्त किया है। जब्त नकली नोट 500और 200 रूपये के है। आरोपी के पास से एक मोबाइल , एक पास बुक और एक पर्ची भी जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नकली नोट वह झारखंड से लेकर आया था।

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि कपील गिरी उम्र 45 वर्ष साकिन तुरियाबीरा थाना लुन्ड्रा निवासी के खिलाफ कोतवाली मे अपराध क्रमांक 327/24 धारा 489-(ख) (ग) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताया गया की कुछ दिनों पूर्व आरोपी द्वारा एक पुराना हनुमान छाप सिक्का कों झारखण्ड के एक व्यक्ति कों बेचने पर 500-500 के कुल 58 नग जाली नोट प्राप्त होना बताया, आरोपी कुछ दिनों तक उक्त जाली नोट कों घर मे रखने पश्चात घटना दिनांक कों असली रुपये के साथ 58 नग जाली नोट कों मिलाकर जानबूझकर पोस्ट ऑफिस अम्बिकापुर मे 01 लाख रुपये जमा करने की पर्ची भरकर अपने खाता मे जमा कर खपाने का प्रयास किया जाना बताया हैं, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के 58 नग नकली नोट 29000/- मूल्य का जाली नोट जप्त किया गया, साथ ही आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त दोपहिया वाहन, 102000/- रुपये नगद, 01 नग मोबाइल, 01 नग पासबुक, 01 नग जमा पर्ची जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी कों प्राप्त जाली नोट के सम्बन्ध मे आरोपी के बयान की तस्दीक कर मामले मे अग्रिम जांच की जा रही हैं।

इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी अम्बिकापुर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, अभिषेक दुबे, विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, भोजराज पासवान, संजीव त्रिपाठी, आरक्षक विकाश सिंह, संजीव चौबे, सत्येंद्र दुबे, मनीष सिंह, राहुल सिंह, डायल 112 से आरक्षक अनिल राजवाड़े चालक ललित सिंह शामिल रहे।

Latest news
Related news