29 C
Chhattisgarh
Thursday, October 15, 2026

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, दुर्ग पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफतार

भिलाई नगर 01 अप्रैल 2024 शेयर टेडिंग के नाम पर घटित 01 करोड 29 लाख की धोखाधड़ी के मामले का खुलासा। अंतर्राज्यीय सायबर ठग गिरोह दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा।लोगों के पर्सनल डाटा परचेष कर मोबाईल फोन के माध्यम से शेयर टेडिंग के नाम पर रकम निवेष करने का झांसा देकर देते थे धोखाधड़ी की घटना को अंजाम।आरोपियों के द्वारा छद्म नाम से टेलीफोनिक बातचीत कर अत्यधिक लाभ का झांसा देकर फजी खातों में करवाते थे रकम जमा। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस नियंत्रण कक्ष के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कम्पनियों के 17 नग मोबाईल फोन, चार्जस व सिंम, 19 नग पृथक से सिम, विभिन्न बैंकों के 09 नग एटीएम कार्ड, 01 नग पास बुक, वोटर आईडी कार्ड, पेन कार्ड, ठगी की रकम से खरीदे गये 02 वाहन, सोने के आभूषण एवं नगदी रकम 17500 रूपये जुमला कीमती तकरीबर 35 लाख रूपये की मशरूका बरामद।

Latest news
Related news