24.4 C
Chhattisgarh
Thursday, July 23, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को को मिली बड़ी जिम्मेदारी,,, AICC के महासचिव बनाए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को AICC का महासचिव बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ उन्हें पंजाब PCC का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस संगठन की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। श्री बघेल के साथ डॉ. सैयद नसीर हुसैन को महासचिव बनाया गया है और उन्हें जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल को कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा कुछ माह से चल रही थी। श्री बघेल एके मुखर नेता के रूप में भी जाने जाते हैं। यह बदलाव कांग्रेस संगठन में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Latest news
Related news