24.8 C
Chhattisgarh
Sunday, October 25, 2026

दुर्ग रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने किया पारिवारिक परामर्श केंद्र का उद्घाटन,,, एसपी विजय अग्रवाल ने कहा – जिले के पारिवारिक मामलों का होगा निपटारा

दुर्ग। दुर्ग रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने महिला थाना सेक्टर 06 में परिवार परामर्श केंद्र के पुनर्निमित कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी मौजूद थे।

यहां पर काउंसलरों की उपस्थिति में जिले के पारिवारिक मामलों का निराकरण किया जाएगा। पुलिस विभाग के लिए यह बड़ी उपलब्धि है की दुर्ग जिले के महिला थाना में पुननिर्मित काउंसलिंग रूम का उद्घाटन हुआ है। निश्चित रूप से इसका लाभ आम जनता को मिलेगा और पारिवारिक मामलों का निपटारा बहुत ही सरल तरीके से किया जा सकेगा।

Latest news
Related news