18.4 C
Chhattisgarh
Friday, February 20, 2026

दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों से की अपील,,,,धान खरीदी के सीजन में साइबर ठगों से रहे सावधान

दुर्ग। दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के किसानों से अपील की है कि वे धान खरीदी के सीजन में किसी भी तरह की साइबर ठगी से बच्चे। किसान भाइयों को किसी भी तरह की आर्थिक अनियमित कि यदि दिक्कत होती है तो तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करे।

धान खरीदी सीजन में किसानों की आर्थिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा व जागरूकता अभियान चला कर पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि धान खरीदी सीजन में किसान भाई सतर्क रहें।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि धान खरीदी का सीज़न शुरु हो गया है और इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के खातों में पूरे साल की मेहनत का पैसा आता है। इसी दौरान उठाई गिरोह और साइबर अपराधी सबसे अधिक सक्रिय हो जाते हैं। दुर्ग पुलिस आप सभी किसानों से अपील करती है कि पैसे की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें , अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

Latest news
Related news